शहीदी दिवस पर गुरुद्धारा परिसर में कीर्तन जस-गायन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। लाजपत नगर स्थित गुरुद्धारा श्री गुरु सिंह सभा में सिक्खों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर सिंह जी महाराज के शहीदी दिवस पर गुरुद्धारा परिसर में कीर्तन जस-गायन व गुरुमत समागम का आयोजन एसजीपीसी अमृतसर वालें ज्ञानी जगजीत सिंह खालसा द्वारा शाम 7 सें 9 बजे तक किया गया। उसके उपरान्त गुरु का लंगर वितरण किया गया। वहीं शहीदी सप्ताह अन्तर्गत सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह व फतेह सिंह के शहीदी दिवस को समर्पित विशेष समागम आगामी 22, 23, 24 दिसम्बर कों सुबह-शाम भाई सुच्चा सिंह पोलेण्ड़ वाले, इन्दजीत ंिसह सादक कीर्तन व कथा करेगें। इसके अतिरिक्त दिनंाक 24 सें 28 तक एसजीपीसी अमृतसर वालें ज्ञानी जगजीत सिंह खालसा कथा करेगें। अरदास उपरान्त रोज शाम गुरु का लंगर वितरण किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम की जानकारी गुरु ंिसह सभा प्रबन्धक कमेटी व सिख यूथ एसोसिएशन पदाधिकारियों नें दी।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

 

 

 

सपाईयों ने निकाली किसान संदेश यात्रा
बाराबंकी। किसानों के आर्थिक हित को कुचलने में भाजपा सरकार लगी है। किसान बिल किसानों के लिए अहितकारी है। किसानों के आत्मसम्मान को खत्म कर देना चाहती है केंद्र व भाजपा सरकार। उक्त विचार आज विधानसभा कुर्सी में किसान संदेश यात्रा के दौरान सपा कार्यकर्ताओं व किसानों के बीच पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवई ने व्यक्त किए। उन्होने आगे कहा कि सरकार किसान बिल के माध्यम से पूंजीपतियों को फायदा देने का कार्य कर रही हैं। अंबानी और अडानी को देश के विभिन्न उपक्रम बेचकर अब किसानों को भी कमजोर बनाने के प्रयास में लगे हैं। सम्बोधन के पश्चात सपा के कार्यकर्ताओं द्वारा जन जागरण रैली निकाल कर तहसीलदार को 3 सूत्री ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर डॉ लवकुश यादव, मो सबाह, नसीम गुड्डू, सुनील सोनी, मनोज कुमार शर्मा, मोहम्मद लतीफ, राम लखन, पंकज वर्मा, अशोक सहित प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Don`t copy text!