बाराबंकी। भाजपा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जिले में धान क्रय केन्द्रो पर फैली अव्यवस्था से अवगत कराया व अन्य विकास कार्यों के बारे में भी चर्चा की। श्री रावत ने हैदरगढ़ के एसएमआई दीपक सिंह तोमर के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की भी बात रखी। वहीं सांसद के आवास पर भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने सांसद को बधाई दी। इस मौके पर सुरेश चन्द्र ने कहा कि हमारे संगठन के द्वारा क्षेत्र के सांसद उपेन्द्र सिंह रावत पर गर्व है इसलिए संगठन आपका हार्दिक अभिनंदन एवं बधाई देता है। इस अवसर पर सतीश कुमार वर्मा, डॉ शिवकुमार रावत, सियाराम विश्वकर्मा, ज्वाला प्रसाद, शिवकुमार शर्मा, प्रेम रावत, दिनेश चन्द्र रावत सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहें।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

