मसौली बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी ने रविवार को थाना मसौली में निर्मित पोषण वाटिका का निरीक्षण किया तथा फल-सब्जियों व आयुर्वेदिक पौधों की जानकारी देने एवं उसके पोषण से होने वाले फायदों के लिए सभी पुलिसकर्मियों को पोषण वाटिका तैयार करने के निर्देश दिये। बताते चले कि पुलिस कर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी के निर्देश पर प्रत्येक थाना परिसर में पोषण वाटिका तैयार की गई है, जिसमें मटर, भिंडी, मैथी, पपीता, टमाटर, प्याज, एलोवीरा, चना, कपास, केला, आलू, पालक, धनिया इत्यादी लगवाने के निर्देश दिये गये है। रविवार को पुलिस अधीक्षक डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी ने थाना मसौली में तैयार पोषण वाटिका का निरीक्षण किया तथा पुलिसकर्मियों को पोषण वाटिका में लगवाये गये फल-सब्जियों के पौधों की देखरेख करने के साथ उसकी समय-समय पर सिंचाई करवाने संबंधी निर्देश दिए। ताकि वे शीघ्र तैयार हो सके। इस मौके पर स्वयं सेवी संस्था लायन्स ग्रुप की अध्यक्षा ममता सिंह ऊषा कालरा व सुनीति श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शर्मा मौजूूद रहे।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

