घर से नाराज होकर निकले युवक की कार घाघरा पुल पर बरामद
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
रामनगर बाराबंकी। घर से नाराज होकर निकले युवक की कार घाघरा पुल के पास पाई गई। मैसेज से सूचना पाकर परिजनों ने थाने आकर सूचना दी। तो पुलिस पहुंची आवश्यक जांच पड़ताल की। लेकिन युवक का पता नहीं लगा। बक्शी पुरा थाना दरगाह जनपद बहराइच निवासी 30 वर्षीय विकास पांडे बीती शाम अपने घर से कार नंबर यूपी 32 जी यू 5514 से निकला था। लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। उसने अपने फोन से पत्नी को मैसेज किया कि सभी लोग घाघरा घाट पहुंचे। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। परिजन घबरा गए और वहां से तुरंत रामनगर के लिए निकले। कार पुल के पास खड़ी पाई गई। सुबह सूचना रामनगर थाने पर दी गई। तो मौके पर सीओ कोतवाल पहुंचे और आसपास जांच-पड़ताल की होटल वालों से पता लगाया गोताखोरों को भी दौड़ाया। लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस का कहना था कि पत्नी से उसका विवाद हुआ था। उसी से नाराज होकर चला आया था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि उसकी किसी लड़की से संबंध था।इसलिए या तो वह नदी में कूद गया या फिर लड़की के साथ फरार हो गया इसी विषय पर की जा रही है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

