जरुरतमंदो की सेवा पुनीत कार्य: श्रवण रावत

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। ठंडक के मौसम मे जरूरतमंदों को सेवा करना पुनीत कार्य है। मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है हर सक्षम मनुष्य को जरूरतमंद लोगों की सेवा में तत्पर रहना चाहिए। उक्त बातें रविवार को कटरा मसौली में सपा जिला सचिव श्रवण कुमार रावत ने गरीब एव असहाय लोगो को गर्म कपड़े वितरित करते हुए कही उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा लोगो की मदद में आगे रही है। जिला सचिव ने गरीबो को गर्म कपड़े देते हुए लोगो से अपील करते हुए कहा कि समाज के सभी सम्पन लोगो को गरीबो की मदद के लिए आगे आना चाहिए जिससे कोई भी व्यक्ति इस कड़ाके की ठण्ड में परेशान न हो। करीब दो दर्जन से अधिक लोगो को जब गर्म कपड़े मिले तो उनके चेहरे खिल उठे। इस पुनित कार्य के मौके पर फकीर अली, रामपाल यादव, चंद्रराम यादव, प्रेमचन्द यादव, हसन जावेद अंसारी, राघवेंन्द्र रावत, रवि वर्मा, रईस खान, अतुल मौर्य, हरिश्चंद्र यादव, रामसमुझ यादव, अकील कुरैशी,मो0 सलमान, ललित सैनी , पिन्टू गुप्ता, बुधराम गौतम आदि लोग मौजूद रहे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

 

Don`t copy text!