घरौनी बनाने के लिए ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी
मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। ड्रोन कैमरे से घरौनी का कार्य होगा इस कार्य के लिये तहसील प्रशासन सिरौलीगौसपुर सजग रहकर कल ड्रोन कैमरे से मौलाबाद बनौक किशुनदासपुर पेरी विकौली खानपुर इनायततुल्ला भैंसोरिया ठाकुरपुर शहरी दुर्जनपुर पीठापुर धुसेडिया श्यामनगर गंगौली बघौरा सहित तीस राजस्व गांवो का सर्वे 21 दिसम्बर को होगा। तहसीलदार अखिलेश कुमार सिंह राजस्व निरीक्षक दीनानाथ यादव राकेश तिवारी महेन्द्र जायसवाल अवधेश कुमार शुक्ला आदि लेखपाल मौलाबाद मे ड्रोन कैमरे से सर्वे हेतु मौलाबाद मे ड्रोन कैमरा उडाकर परीक्षण किया गया और विधि का अवलोकन भी राजस्व टीम द्वारा किया गया।
मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स

