मनाया गया सड़क सुरक्षा सप्ताह

सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

हैदरगढ़ बाराबंकी। बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड की हैदर गढ़ इकाई में फैजाबाद मंडल के आरटीओ शिव शंकर ओझा एवं मंडल के एआरटीओ बाराबंकी सर्वेश कुमार गौतम व राहुल मिश्र की टीम द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक बीके यादव सहायक महाप्रबंधक गन्ना धर्मेश मेहरोत्रा प्रबंधक पुनीत मिश्र मुरलीधर शर्मा अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में चीनी मिल के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर आगंतुक अधिकारियों ने चीनी मिल परिसर का भ्रमण किया तथा मौके पर मौजूद सभी गाड़ियों तथा ट्रैक्टर ट्राली पर रिफ्लेक्टर लगाए गए एवं उनके चालको एवं उपस्थित जनसमुदाय को दुर्घटना से बचाव तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित अन्य तकनीकी एवं यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित सभी लोगों ने सड़क सुरक्षा सावधानियों पर अमल करने का संकल्प लिया।

सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

 

 

 

Don`t copy text!