महिला सुरक्षा के दृष्टिगत चालू किये जाये कार्यक्रम
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
रामनगर बाराबंकी। पंचायती राज विभाग द्वारा महिला सुरक्षा व सम्मान संबंधी कार्यक्रमों के आयोजन संबंधी निर्देश दिए जाने के बाद भी किसी ग्राम पंचायत में ऐसे आयोजन नहीं किए गए विगत 21 अक्टूबर को अपर मुख्य सचिव पंचायती राज उत्तर प्रदेश शासन द्वारा समस्त जिला पंचायत राज अधिकारी व जिलाधिकारी को भेजकर कहा गया था कि ग्रामीण क्षेत्र में महिला सुरक्षा की मुख्य चुनौतियां रहते हैं इसके तहत गांव में महिला सुरक्षा एवं सहभागिता के दृष्टिगत आगामी नवरात्र कई कार्यक्रम शुरू किए जाएं इन कार्यक्रमों में ग्राम पंचायतों के बैठक करके महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर चर्चा करना प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो निर्धनता महिला मुखिया वाले परिवार को गरीबी रेखा से ऊपर लाने के लिए आवश्यकता ओं का आकलन करना ग्रामों में सफाई अभियान महिला ग्राम प्रधान व स्वयं सहायता समूह की अगुवाई में चलाना तथा ग्राम सभा स्थल पर मूलभूत मुद्दे उठाकर जैसे सड़क निर्माण गरीबी रेखा से नीचे रह रहे व्यक्तियों का क्रमवार चयन आदि कार्यक्रम किए जाने से गांव में निर्माण कार्य की परियोजनाओं में महिलाओं की भागीदारी भी प्राथमिकता में सुनिश्चित किया जाना था इसके अलावा ग्राम पंचायतों में महिलाओं के लिए शिक्षा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी पहल पर चर्चा परिचर्चा भी करनी थी लेकिन विडंबना ही रही कि किसी भी ग्राम पंचायत में ऐसे कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए महिला सशक्तिकरण पर सरकार जहां सत्य है और उनके उत्थान के लिए प्राथमिकता के अनुसार कार्यक्रम चला रही है लेकिन पंचायती राज विभाग द्वारा अपने सचिव के ही पत्र का पालन किया जाना यह दर्शा रहा है कि अधिकारी सरकारी आदेशों में कितनी रूचि लेते हैं इस संदर्भ में एडीओ पंचायत द्वारा बताया गया कि उन्हें पत्र के बारे में कोई जानकारी नही है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

