जब कड़कड़ाती सर्दी में रात के अंधेरे में निकले इस जिले के एसडीएम बांगरमऊ दिनेश कुमार
शादाब अली की रिपोर्ट
एसडीएम और तहसीलदार रश्मि सिंह ने बांगरमऊ के विभिन्न स्थानों का किया निरीक्षण, फुटपाथ पर ठंड से सिकुड़ रहे लोगों को बांटे कंबल।
बांगरमऊ एसडीएम दिनेश कुमार शर्मा की और देर रात शहर में मुरादाबाद बांगरमऊ नानामऊ तिराहा, बस स्टैंड, व अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रहीं योजनाओं के क्रम में गरीब ठंड से ठिठुरते लोगों को कंबल बांटे गये। देर रात तक एसडीएम और बांगरमऊ तहसीलदार रश्मि सिंह सड़कों पर घूमते नजर आए।
रैन बसेरों का भी किया निरीक्षण
एसडीएम बांगरमऊ दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस दौरान रैन बसेरों में गरीबों को, बस स्टैंड व तिराहे के आसपास ठंड से ठिठुरते लोगों को कंबल बांटे गये हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान समय—समय पर इस सर्दी को देखते हुये चलता रहेगा। सर्दी के चलते किसी की मौत न हो, ऐसी प्रशासन की मंशा है और इसी मंशा के अनुरूप् कार्य किया जा रहा है।
पेट्रोलिंग व्यवस्था होगी
बताया कि जैसे हम रात में पेट्रोलिंग व्यवस्था करते हैं। वैसे ही इस व्यवस्था में भी एसडीएम दिनेश कुमार शर्मा के साथ तहसीलदार रश्मि सिंह कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है। प्रयास रहेगा कि सर्दी के कारण कोई गरीब,असहाय ठंड से न ठिठुरे।

