उन्नाव बांगरमऊ में किसानों और क्रय केंद्र कर्मियों में तनातनी
जे एन शुक्ला के साथ शुऐब अली की रिपोर्ट
मक्का तौल के दौरान मंडी परिसर में किसानों व क्रय केंद्र कर्मियों में तनातनी हो गई। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लेकर मामला शांत कराया।
नगर स्थित मंडी परिसर में स्थित मक्का क्रय केंद्र की विपणन शाखा पर करीब 15 किसानों ने उपज बेचने गए थे। शाम करीब सात बजे तौल के दौरान कुछ किसानों ने पहले उपज की तौल का दबाव बनाया गया। केंद्र प्रभारी मृणालिनी वत्स से कुछ कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते कई लोग लामबंद हो गए। केंद्र पर कर्मियों व किसानों के बीच तनाव की स्थित उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम दिनेश कुमार ने जायजा लेकर मामला शांत कराया।
खरीद केंद्र कर्मियों ने बताया कि एक किसान ने सत्ता में अपनी धाक होने का रौब गांठते हुए अपनी उपज पहले तौल करवाने का दबाव बनाया, वहीं किसान पक्ष ने तौल के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

