आनंद बने राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी। छात्रों को निशुल्क शिक्षा एवं एक राष्ट्र, एक विधान को लेकर बनी राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी उत्तर प्रदेश इकाई के नए प्रदेश संगठन मंत्री आनंद प्रकाश सिंह बने। इनकी नियुक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह रावत ने किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए नव नियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री आनंद प्रकाश सिंह ने बताया कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसको वह पूरी निष्ठा और मेहनत से निभाएंगे।देश में चल रहे किसानों के आंदोलन को ले प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि किसानों के लिए तैयार किये गए काले कानून का हम विरोध करते हैं,पार्टी किसानों के साथ पूरी तरह से खड़ी है और किसानों के आंदोलन में पूरी भागेदारी निभा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आनंद प्रकाश सिंह ने कहा कि पार्टी 2022 में उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कमल नयन रावत, प्रदेश सचिव कुंज बिहारी, और प्रदेश कार्यकारिणी के आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

