चैधरी अदनान ने चैपाल लगाकर किसानों से किया सम्पर्क
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
हैदरगढ़ बाराबंकी। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुरे प्रदेश मे कृषि बिल के खिलाफ किसान घेरा चैपाल लगाये। इसी क्रम में शुक्रवार को वरिष्ठ सपा नेता व चेयरमैन प्रतिनिधि सुबेहा अदनान चैधरी ने क्षेत्र के भिटारी, अल्पी का पुरवा, आलापुर सहित कई गांवों में किसान आंदोलन के समर्थन में कार्यक्रम के तहत चैपाल लगाकर किसानों से संवाद किया। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता श्री चैधरी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा पारित किये गये तीनों कृषि सुधार बिल से नुकसान के सीवा कोई फायदा नहीं होने वाला है, जिसे अच्छी तरह देश का किसान समझ भी रहा है लेकिन भाजपा सरकार अपनी हठधर्मिता के चलते किसानों की मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है। केवल किसान विरोधी तीनों कानून के जरिए कॉरपोरेट के हाथों किसानों को बर्बाद करनी साजिश रची जा रही है। भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा किसानों के साथ नाइंसाफी हो रही है यह सरकार अपने वादे से मुकर गई है। किसानों के इस आंदोलन में समाजवादी पार्टी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है मांगे जायज है। इसलिए सरकार को किसानों के सामने हर हालत में झुकना ही पड़ेगा और बात माननी पड़ेगी। इसके साथ ही किसान घेरा चैपल कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता व चेयरमैन प्रतिनिधि द्वारा किसानों को समाजवादी पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों के बारे विस्तार से बताया गया। इस दौरान सभासद राधेश्याम, सभासद परवेज, मुन्ना, गुरू बक्श यादव, शंकर यादव आदि समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता व किसान कार्यक्रम में मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

