रा. महासंघ पत्रकार उप्र ने की बैठक जल्द संगठन का विस्तार होगा
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी। जनपद में राष्ट्रीय महासंघ पत्रकार उप्र संगठन का गठन किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने आसिफ हुसैन को बाराबंकी का जिला अध्यक्ष बनाया है। गुरुवार को गांधी भवन मे एक बैठक आयोजित की गई जिसमें राष्ट्रीय महासंघ पत्रकार उप्र संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ पंकज चतुर्वेदी ने जनपद भर मे संगठन का विस्तार करने का जोर दिया है। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि संगठन पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलन्द करेगी। संगठन के नवागत अध्यक्ष आसिफ हुसैन ने बैठक मे कहा राष्ट्रीय महासंघ पत्रकार उप्र का उद्देश्य है कि पत्रकारो की समस्याओ को लेकर लड़ाई लड़ी जायेगी इसके लिये संगठन की एकता बहुत जरुरी है। श्री हुसैन ने आगे कहा कि बहुत ही जल्द संगठन में तेजतर्रार पत्रकारों को जिम्मेदारी सौपी जायेगी। बैठक में श्रवण चैहान, मनीष सिंह, रामकुमार, लवकुश, अनील यादव कल्बे अली रजा, पंकज, मो तौफीक, अली चाँद मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

