अधिकारियों के संरक्षण में चल रहा पुलिया का घटिया निर्माण

कलेक्टर एंव जिला पंचायत सीईओ द्वारा गुणवत्ता बनाये रखने के निर्देशो की उड़ रही धज्जियां

मोहखेड:-एक ओर जिले के सौरभ सुमन एंव जिला पंचायत सीईओ गजेंद्रसिंह नागेश द्वारा बार-बार निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश देते है लेकिन विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण ठेकेदार अपनी हटधर्मिता से बाज नही आ रहे है.एक ऐसा ही मामला मोहखेड विकासखंड क्षेत्र के बिछुआ-उमरानाला से जमुनियामाधव जाने वाले रास्ते पर पुलिया का निर्माण किया जा रहा है.जिसमे ठेकेदार की ओर सभी शासन के नियमों एक तरफ रखकर एंव घटिया सामग्री उपयोग किया जा रहा है.बता दे कि आरईएस विभाग के जिले में बैंठे ईई धर्मेंद मुड़िया,एसडीओ मनोज वर्मा एंव इंजीनियर आर बिसेन की मिलीभगत से पुलिया के घटिया निर्माण में ठेकेदार को पूरा सहयोग किया जा रहा है.जिसका नजारा यहा साफ देखा जा सकता है.बता दे मोहखेड आरईएस विभाग के हुए दर्जनो घटिया निर्माण कार्य कि साफ तस्वीरे देखी जा सकती है.

Don`t copy text!