मोदी सरकार में असुरक्षित महसूस कर रही हैं बेटियां: तनुज दलित सम्मेलन में बोले कांग्रेसी नेता
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। विगत 6 वर्षो से केन्द्र तथा 4 वर्षो से प्रदेश की भाजपा सरकार में सबसे अधिक उत्पीडन दलित समाज का हुआ है बेटी बचाओ और बेटी पढाओ का नारा देकर सत्ता में आयी मोदी सरकार में बेटियां सुरक्षित नही है इनकी सरकारो में सबसे ज्यादा दुष्कर्म दरिन्दो ने दलित समाज के बेटियो के साथ किये है। उक्त उद््गार उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्य जोन कार्यकारी अध्यक्ष तनुज पुनिया ने आज विकास खण्ड मसौली के ग्राम दादरा में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष विजय पाल गौतम द्वारा अयोजित दलित समाज के सम्मेलन में व्यक्त किये। श्री पुनिया ने सम्मेलन में मौजूद भन्ते गणो का आशीर्वाद लेने के बाद कहा कि भाजपा का दलित प्रेम एक दिखावा है हकीकत में इनकी मंशा आजादी के बाद से आज तक जो अधिकार और ताकत कांग्रेस पार्टी द्वारा दलित समाज को दी गयी है उसे समाप्त करने की है। इनकी सरकार द्वारा सभी सेक्टरो में दलितो के विकास में दिये जाने वाले वित्तीय व अन्य फायदे या तो समाप्त कर दिये गये या तो कम कर दिये गये है। ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी और उसके नेता पूरी जिम्मेदारी के साथ दलित समाज के हक हूकूक की लडाई लड रहे है। आप ने देखा होगा कि हाथरस की बेटी के साथ हुयी दरिन्दगी तथा मौत प्रकरण में जब पूरी प्रदेश सरकार दरिन्दो के साथ खडी थी। कांग्रेस का इतिहास रहा है कि उसने हमेशा दलित समाज को अपने दिल में स्थान दिया है आज समाज के पास अगर रहने को घर है, खेती की जमीन है समाज में बराबरी से खडे रहने का हक है, शिक्षा का अधिकार है तो ये देन कांग्रेस पार्टी की है। सम्मेलन में मुख्यरूप से अजय रावत, जयंत गौतम, राम आसरे गौतम, अम्बरीश रावत, गुड््डू गौतम, मनीष गौतम, अभय प्रताप, जुग्गी लाल गौतम, डा. सुरजीत रावत, राजाराम गौतम, भागीरथ गौतम, अजय गौतम, गजराज गौतम, ननकू रावत सहित सैकडो की संख्या में दलित समाज की महिला और पुरूष मौजूद थे।
संदेश यात्रा पर कांग्रेसियों ने निकाली रैली
बाराबंकी। मोदी सरकार ने तीन काले कृषि कानून जो संसद में बिना चर्चा पारित करा लिये हैं, देश के 62 करोड़ अन्नदाता के जीवन को बर्बाद कर देंगे। कांग्रेस पार्टी किसानों को गुमराह नही करती हैं उनकी न्याय की लड़ाई में उनका साथ दे रही हैं। उक्त बात उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्य जोन के कार्यकारी अध्यक्ष तनुज पुनिया ने कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर आज दूसरे दिन विधानसभा क्षेत्र जैदपुर के हरख चैराहे से मंजीठा व रामलीला मैदान दशहरा बाग से मंजीठा तक निकाली गयी कांग्रेस संदेश यात्रा के समापन के अवसर पर ध्वजवन्दन कार्यक्रम से पूर्व मंजीठा में व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन तथा संचालन कांग्रेस महासचिव विधानसभा जैदपुर के प्रभारी के.सी.श्रीवास्तव ने किया। किसान संदेश यात्रा के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी रियाज अहमद गूजर, डाॅ. रंजीत मिश्रा प्रधान, रामप्रताप वर्मा, राम सागर यादव को अंग वस्त्र डालकर सम्मानित किया गया। संदेश यात्रा में प्रदेश के प्रभारी जनपदीय सचिव प्रदीप कोरी विशेषरूप से मौजूद थे। प्रदेश के प्रभारी जनपदीय सचिव प्रदीप कोरी कांग्रेस संदेश यात्रा के आयोजको को बधाई देते हुये कहा कि देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार देश के अन्नदाता को बधुवा मजदूर बनाने की तैयारी में है। कृृषि सम्बन्धी तीनो कानूनो में किसान के फसल की एमएसपी की गारण्टी, मंडिया खत्म कर दी गयी है और वाद विवाद पर कोर्ट के दरवाजे भी बन्द कर दिये गये है जो हिटलर शाही की याद ताजा करते है। कांग्रेस पार्टी किसानो के साथ वह मोदी सरकार के जुल्मो सितम से पीछे हटने वाली नही है। किसानो का हक संघर्ष करके उन्हे दिलाने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी। संदेश यात्रा में मुख्य रूप से फवाद किदवई, महबूब-उर-रहमान किदवई, राजेन्द्र वर्मा, अरशद इकबााल, अखिलेश वर्मा, पुत्तूलाल वर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थें।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

