निकाली गयी साइकिल जागरुकता रैली

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। विकास खण्ड बंकी की ग्राम पंचायत भूहेरा में नेहरु युवा केन्द्र बाराबंकी के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका नेहा मौर्या ने फिट इंडिया अभियान के अन्तर्गत साइकिल जागरूकता रैली निकाली गई। इसी दौरान वहाँ पर युवा मंडल के सदस्यों ने कबड्डी, खो-खो, दौड़ और कोविड-19 पर जागरुक करते हुए भी शपथ दिलवाई गई। ततपश्चात ठीक दोपहर बाद इसी ब्लाक की ग्राम पंचायत परशुराम पुरवा में फिट यूथ फिट इंडिया के तहत योगाभ्यास करवाया गया। सचिव शिवा द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका नेहा मौर्या ने की और उपस्थित लोगों से कहा कि प्रतिदिन आधा घंटा योगाभ्यास करना चाहिए। साइकिल रैली दो किमी करवाई गई। युवती मण्डल अध्यक्ष साबित्री यादव ने बताया कि, करो योग, रहो निरोग, योग समाज के प्रत्येक इंसान को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिये। प्रभारी नेहा मौर्या द्वारा मंडल के सदस्यों तथा ग्रामीणों का आभार प्रकट कर समापन किया गया। इस मौके पर साबित्री, त्रिभवन, अभिषेक, रूही, राधा, रीता, राधिका, आदित्य, जितेश के साथ लभभग एक दर्जन से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!