बाराबंकी। गांधी आश्रम के शताब्दी वर्ष पर दूसरे चरण का कार्यक्रम 30 दिसंबर को प्रातः 10 बजे गांधी भवन में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट एवं श्री गांधी आश्रम शताब्दी समिति के संयुक्त तत्वावधान में ‘गांधी के नजरिये का आत्मनिर्भर भारत‘ विषयक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के अन्र्तगत भोजपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं लब्ध प्रतिष्ठ शायर डाॅ. बाराबंकवी को सम्मानित किया जाएगा। जिस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गांधीवादी चिन्तक एवं श्री गांधी स्मारक निधि, गांधी भवन, लखनऊ के सचिव लालबहादुर राय एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप होंगे। सभा में मुख्य रूप से जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह, पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित एडवोकेट, समाजसेवी रिज़वान रज़ा, लोकतंत्र रक्षक सेनानी अनिल त्रिपाठी, समाजवादी चिन्तक शाहनवाज़ कादरी, क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम के मंत्री राजेश कुमार सिंह, वीरेन्द्र सिंह, शाहिद नसीम सिद्दीकी सहित गणमान्य अतिथिगण मौजूद रहेंगे। यह जानकारी श्री गांधी आश्रम शताब्दी समिति के संयोजक राजनाथ शर्मा ने दी।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

