मंगलवार को होगी साप्ताहिक बंदी व्यापारियों ने जतायी सहमति

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

रामनगर बाराबंकी। व्यापारियों की बैठक के बाद आम सहमति बनी और मंगलवार से साप्ताहिक बंदी शुरू हो गई। कस्बे से लेकर रामनगर चैराहे तक दुकाने बन्द रहीं। व्यापारी भी बंदी से खुश दिखे। अब प्रत्येक मंगलवार बंदी रहेगी। कस्बे में बंदी वैसे तो श्रम विभाग द्वारा मंगलवार को पूर्व से निर्धारित थी किन्तु बंदी होती नही थी। कोरोना के समय शनिवार व रविवार बन्द हुआ लेकिन त्योहारी सीजन के बाद यह भी खत्म हो गया। स्वंय कई व्यापारियों ने साप्ताहिक बंदी किए जाने की मांग की और नगर पंचायत में बैठक के बात जब मंगलवार को बंदी की आम सहमति बनी तो दुकान बंदी करने का निर्णय लागू हुआ।मंगलवार को करीब करीब सभी दुकानदार दुकानें बंद रखे। व्यापारी मोहित नाग,सोनू मिश्र,शिवा गुप्ता, सुनील सोनी,ऋषभ तिवारी,राशू गुप्ता आदि ने बताया कि कम से कम एक दिन का अब आराम तो मिलेगा और श्रम कानून का उल्लंनघन भी नही होगा। रिश्तेदारी नातेदारी भी पँहुच जाएँगे जो सभी दिन दुकान खुलने के चलते नही हो पाता था। सभी बंदी का पालन करें यह हितकर है। व्यापार मण्डल संरक्षक कृष्ण कुमार बाजपेई का कहना था कि यह ठीक हुआ। इससे सभी को समय मिलेगा। सभी व्यापारी सहमत हैं।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!