जैदपुर बाराबंकी। नगर पंचायत जैदपुर के मोहल्ला अली अकबर कटरा में तीन दिवसीय टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच चोहट्टा क्रिकेट क्लब व गढ़ी कदीम जैदपुर के बीच खेला गया। जिसमें पहले निर्धारित दस ओवर में गढ़ी कदीम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 135 रन बनाये। जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 82 रन ही बना सकी। नीरज व अजहर की कसी हुई गेंदबाजी के आगे सभी खिलाडी नमस्तक दिखाई दिये। फाइनल मैच में मैन आफ द मैच का पुरस्कार नीरज व मैन आफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार चोहट्टा टीम के शीबू विजेता व उपविजेता टीम को कमेटी की ओर से नकद पुरस्कार आगामी नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी व समाजसेवी अबू उमैर अंसारी द्वारा दिया गया। इस अवसर पर वार्ड के सभासद शफीक अंसारी, कामिल रिजवी, बदरुद्दीन, शहाबुद्दीन, रजा मियां, मुस्तकीम, हाफिज, अशफाक, मो. हलीम, अलीम, शुऐब मुश्ताक अहमद आदि मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

