राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी ने किया खेल सामग्रियों का वितरण एनआईसी भवन में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। एनआईसी भवन में राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी ने युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2019-20 में चयनित युवक एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप प्राप्त खेल सामग्रियों का वितरण किया। इस मौके पर भाजपा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत, हैदरगढ़ विधायक बैजनाथ रावत, जिलाधिकारी आदर्श सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मेधा रूपम आदि मौजूद रहे। ग्रामीण अंचलो के सक्रिय युवक, महिला मंगल दलों को उत्कृष्ट कार्य करने के उपलक्ष्य में वृजेश कुमार अध्यक्ष युवक मंगल दल नैनामऊ, प्रियांसी वर्मा अध्यक्षा महिला मंगल दल खजूरगांव, सविता अध्यक्षा महिला मंगल दल पहाडपुर, अनुपम सिंह अध्यक्ष युवक मंगल दल सालेहनगर बगिया, नीतू अध्यक्षा महिला मंगल दल दरौली, राधा सिंह अध्यक्षा महिला मंगल दल सरायं निरहू, अमरेश कुमार अध्यक्ष युवक मंगल दल नोहरेपुर, राहुल कुमार अध्यक्ष युवक मंगल दल जारमऊ, अजय प्रताप सिंह अध्यक्ष युवक मंगल दल बीरापुर, संजय कुमार अध्यक्ष युवक मंगल दल सेमौर को प्रोत्साहन वितरण अन्तर्गत प्रतिदल 04 वालीवाल, 04 फुटबाल, 02 वालीवाल नेट, 02 पम्प, 02 डिप्स स्टैण्ड एवं 01 पीस रोप कुल 10 दलों को भाजपा सांसद द्वारा वितरण किया गया। इस अवसर पर राजेश कुमार सोनकर, अमर बहादुर सिंह, पृथ्वी राज, मो. मोहसिन अख्तर कनिष्ठ सहायक की उपस्थिति में प्रोत्साहन वितरण कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।
शासी निकाय की बैठक
बाराबंकी। डी.आर.डी.ए. के गाँधी सभागार में ग्राम्य विकास अभिकरण (शासी निकाय) की बैठक अध्यक्ष/सांसद उपेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर जैसे मनरेगा, पी.डब्लू.डी., प्रधानमन्त्री आवास योजना आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी मेधा रूपम, परियोजना निदेशक भोला नाथ कनौजिया, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, विधायक सतीश शर्मा, बैजनाथ रावत, अयोध्या सांसद प्रतिनिधि व सभी जिला पंचायत सदस्य तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

