पुलिस का नही भय, बदमाशों ने युवक किया लहूलुहान
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456
बाराबंकी। अपराधी इस प्रकार से बेखौफ है कि किसी के ऊपर भी हमला करने में पीछे नहीं रहते हैं उदाहरण के तौर पर बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र में देखा जा सकता है जहां पर बेखौफ बदमाशों ने पहले तो एक छोटी सी पान मसाला की गुमटी चला रहा दलित को पान मसाला लेने के लिए रात को बुलाया उसके बाद उसे बेरहमी से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है, जिसका इलाज जिला हॉस्पिटल में चल रहा है, लेकिन अभी भी पुलिस की तरफ से किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है, जिसके चलते तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं ,फिलहाल बुरी तरह से लहूलुहान शिवकुमार. निवासी नौबस्ता जिंदगी और मौत के बीच जिला हॉस्पिटल में जूझ रहा है गौरतलब है कि पीड़ित शिवकुमार के भाई जय करन ने पुलिस अधीक्षक व कोठी पुलिस से शिकायत करते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है जयकरण ने शिकायत पत्र में लिखा है कि मेरे बड़े भाई शिवकुमार गौतम जो गांव के बाहर पान मसाला की छोटी सी गुमटी खोलकर परिवार का जीवन यापन करते थे कि बीती 2 जनवरी की रात करीब 11 बजे मेरे भाई शिवकुमार के फोन पर एक फोन आया और उसने पान मसाला लेने के लिए कहां मेरे भाई दुकान की चाबी लेकर पान मसाला देने के लिए गए तभी उन 4 व्यक्तियों में से एक व्यक्ति ने मेरे भाई का फोन लेकर नंबर डिलीट कर दिया ,वही इसी बीच 4 व्यक्तियों ने मेरे भाई को बुरी तरह पकड़ कर मारा और लहूलुहान कर दिया जिन का इलाज जिला हॉस्पिटल में चल रहा है तथा जेब में रखे 1100रुपये निकाल कर भाग गए उन चार व्यक्तियों में से मेरे भाई ने एक व्यक्ति को पहचान लिया जो मांगड़वाल रहने वाला है जिसका नाम प्रकाश है। फिलहाल अब देखना यही है कि इस पर पुलिस क्या कार्यवाही करती हैं।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

