बाराबंकी। जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी के द्वारा शहर के प्रमुख जगहों पर स्वच्छता अभियान को लेकर श्रमदान का अयोजन किया गया। श्री चतुर्वेदी ने रविवार को क्षेत्राधिकारी सीमा यादव व यू.टी शाहिदा नसरीन और पुलिस कर्मचारियो के साथ नगर के मोहल्ला मकदूमपुर व दशहराबाग क्षेत्र में लगे जंगल झाड़ियों की साफ सफाई की गयी। इस दौरान वहां मौजूद लोगो को भी स्वच्छता अभियान मे प्रेरित किया। स्वच्छता श्रमदान मे पुलिसकर्मियो द्वारा सामूहिक गान का भी आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण ने स्वच्छता श्रमदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर एसपी अरविन्द चतुर्वेदी ने जनपद के समस्त थाना परिसर व कार्यालय में और क्षेत्रो में स्वच्छता अभियान युद्धस्तर चलाया जाये और लोगो को जागरूक करने का आदेश दिया है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

