खेल से होता है मानसिक विकास: राकेश वर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। ग्रामीण स्तर के खेलों से निखरती है राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति। ग्रामीण खेलों के माध्यम से छुपी हुई प्रतिभा निखर कर आती है। खेलों से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। बधाई के पात्र है ऐसे खेलों के आयोजक। उक्त विचार रविवार को विधानसभा रामनगर के अन्तर्गत ग्राम-रामपुर, खरगीपुर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने के पश्चात् पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने व्यक्त किये। पूर्व मंत्री श्री वर्मा ने आगे कहा कि हम सभी लोगों को ऐसे खेलों को प्रोत्साहित करके इस कार्य में आगे आना चाहिए जिससे ग्रामीण स्तर के खेलों को खेल कर हमारे बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर खेल सकें। खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। उक्त अवसर पर जैदपुर के विधायक गौरव कुमार रावत ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी की पूर्व की सरकार में खेलों के लिए अनेकों महत्वपूर्ण कार्य किये गये जिसमें प्रमुख रूप से लखनऊ के गोमती नगर में एक भव्य इकाना स्टेडियम का निर्माण। ग्रामीण स्तर पर भी अनेकों स्टेडियम बनाए गए थे। उद्घाटन मैच में मलौली तथा हातापुरवा की टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें मलौली की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को 9 ओवर में ही पूरा करके विजय हासिल की। उक्त अवसर पर वेद प्रकाश वर्मा, अंकुर वर्मा, अंशू तिवारी, दीप शंकर जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि रिजवान संजय आदि लोग उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!