मसौली बाराबंकी। रविवार की भोर हॉइवे पर स्थित पिपरौली मोड़ के निकट वॉल्वो प्राइवेट बस एव अनुबन्धित रोडवेज बस की टक्कर में दोनों बसों के चालक सहित चार लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। लखनऊ से गोण्डा जा रही बोल्बो बस नम्बर यूपी 32 एटी व बदोसराय से बाराबंकी जा रही अनुबन्धित बस संख्या यूपी 41 एटी 8019 में पिपरौली मोड़ के निकट रविवार की भोर करीब 6 बजे टक्कर हो गयी जिसमे अनुबन्धित बस चालक कमल किशोर निवासी मरकामऊ व वॉल्वो बस चालक अनिल पुत्र मन्नू निवासी भटपुरवा कटरा बाजार, क्लीनर सन्दीप पुत्र रामविलास निवासी मण्डप चैराहा कटरा बाजार, यात्री बसंतलाल पुत्र बालकराम निवासी कोड़िया बाजार घायल हो गये। घटना की सूचना पर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शर्मा एव उपनिरीक्षक राकेश वर्मा ने घायलों को एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों बसों को कब्जे में ले लिया है।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

