निन्दूरा बाराबंकी। भारतीय युवा संघर्ष मोर्चा अराजनैतिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज सम्राट के द्वारा ललित कुमार राजवंशी को संगठन का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज सम्राट और प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा सहित जिले की समस्त टीम उपस्थित रही जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में ललित जी को संगठन में दायित्व देते हुए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा जिले में संगठन को मजबूत करने का सभी को संकल्प दिलाया और उसके पश्चात अध्यक्ष जी ने आगामी पंचायत चुनाव में सभी को मतदान और युवा और ईमानदार प्रत्याशी को ही चुनने की अपील की जिससे समाज और राष्ट्र का उत्थान हो सके इसी के साथ ही सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया जिसमे उपस्थित सम्मानित पदधिकारीगण राष्ट्रीय प्रवक्ता वकार सिद्दीकी, प्रदेश उपाध्यक्ष अंसार असमद, प्रदेश सचिव पवन यादव, जिलाध्यक्ष उमेश रावत, उपाध्यक्ष राहुल यादव, नीराज वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सरवन रावत आदि उपस्थित रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

