मासिक पास होने के बाद भी फास्टैग चार्ज कटने से वाहन चालक परेशान

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

मसौली बाराबंकी। टोल प्लाजा पार करने के लिए लोकल वाहन चालकों के मासिक पास होने के बाद भी फास्टैग चार्ज कटने से वाहन चालक परेशान है। मासिक शुल्क जमा होने के बाद भी फास्टैग से हो रही कटौती से लोकल वाहन चालकों का सफर महंगा पड़ रहा है। बताते चले कि टोल प्लाजा से प्रतिदिन गुजरने वाले वाहनो को टोल प्लाजा द्वारा छूट देने के लिए मासिक पास जारी किये गये है। लोगों ने मासिक शुल्क जमा कर टोल प्लाजा से रोज गुजरने के लिए मासिक पासटैग बनवाएं हुए हैं। लेकिन फास्टैग लगवाने के बाद उन्हें छूट नहीं मिल रही है और फास्टैग से पूरी रकम कट रही है, जिससे उनके लिए रोज आना जाना बेहद महंगा हो गया है जिससे वाहन चालक हताश व परेशान है। उदाहरण के तौर गोण्डा- बहराईच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शहाबपुर टोल प्लाजा द्वारा वाहन संख्या यूपी 41 आर 4243 का मासिक पास जारी है जिसकी वैधता 10 जनवरी तक है परन्तु वाहन मालिक कस्बा सहादतगंज निवासी 1 जनवरी एव 2 जनवरी को जैसे ही टोल प्लाजा पार किया वैसे ही उनके खाते से फास्टैग के जरिये पैसे कट गये। इस सम्बन्ध में टोल प्लाजा प्रबन्धक रवींद्रनाथ राठौर से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि मासिक पास महीने की अन्तिम तारीख को समाप्त हो जाता है जिसे नवीनीकरण कराना जरूरी है तथा कभी कभी टोल बूथ पर हाइ फ्रीक्वेंसी वाली मशीनों के कारण डिटेक्ट कर लेती और उससे पैसे कट जाते। इस वजह से फास्टैग लेने वाले वाहन चालक इस बात का ध्यान रखें कि वो अपने फास्टैग को वाहन की फ्रंट विंडो पर ही लगाएं, उसके जेब में न रखें और किसी दूसरे को भी न दें।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

 

Don`t copy text!