नवागत जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने संभाला कार्यभार’
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बलरामपुर। नवागत जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति द्वारा आज दिनांक 3 जनवरी को कोषागार पहुंचकर जिले का चार्ज लिया गया। नवागत जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति 2011 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व नवागत जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति नोएडा में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर तैनाती थी। इस दौरान नवागत जिलाधिकारी द्वारा समस्त जनपदीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की गई। जिलाधिकारी महोदया द्वारा समस्त जनपद अधिकारियों को शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने व स्वयं योजनाओं की संपूर्ण जानकारी रखे जाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को शासन की योजनाओं का लाभ समस्त पात्रों को दिए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अमनदीप डुली, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल, जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद्र पाठक, अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्र, उपजिलाधिकारी बलरामपुर सदर नागेन्द्र नाथ यादव, उपजिलाधिकारी तुलसीपुर विनोद कुमार सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार, अपर वरिष्ठ कोषाधिकारी राजू कनौजिया, तहसीलदार बलरामपुर सदर शेखआलमगिर, तहसीलदार उतरौला रोहित कुमार मौर्य व अन्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनपद के मीडिया बंधुओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस व शिष्टाचार भेंट की गई। जिलाधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शासन की कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन कराया जाना है।
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

