बलरामपुर पुलिस में 138 पुलिस आरक्षियों को मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत किया गया,

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बलरामपुर- पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ, कार्मिक कार्यालय के आदेशानुसार जेष्ठता के आधार पर जनपद बलरामपुर के 138 पुलिस आरक्षियों को मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत किया गया, जिस के क्रम में आरक्षियों को मुख्य आरक्षी बनने पर उनके प्रभारियों द्वारा पद चिन्ह बैच लगा कर मिठाई खिलाई गई तथा उनकी पदोन्नति की शुभकामनाएं दी गई, इस अवसर पर नगर कोतवाली पुलिस बलरामपुर के आरक्षी ताराचंद गुप्ता को उनके प्रभारी मानवेंद्र पाठक के द्वारा जेष्ठता के आधार पर पद चिन्ह लगाकर मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत किया गया तथा साथ ही साथ मिठाई खिलाई गई एवं इनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!