बीस वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)रूदौली कोतवाली क्षेत्र के गांव के एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटस्थल पर पहुंचीं पुलिस ने शव का पंचानामा भर कर पीएम को भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक रुदौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा रौजागांव में शनिवार को सन्दिग्ध परिस्थितियों में जलील अहमद का बीस वर्षीय पुत्र मुन्ना उर्फ उबेद ने रौज़ागांव के निकट शारदा सहायक नहर के पास स्थित एक बाग में लगे पेड़ से लटक कर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक हरिकेश यादव तत्काल अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर पेड़ से लटक रहे शव को नीचे उतरवाया औऱ अपने कब्जे में लेकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।इस सम्बंध में उपनिरीक्षक हरिकेश यादव ने बताया कि शनिवार को ग्राम सभा रौज़ागांव निवासी मुन्ना उर्फ उबेद पुत्र जलील अहमद 20 वर्ष का शारदा सहायक नहर के पास लगी बाग में लगे आम के पेड़ से लटकर आत्महत्या कर ली।शव को उतरवा कर पीएम के लिए भेज दिया गया है।उपनिरीक्षक हरिकेश यादव ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Don`t copy text!