शहर में चला अभियान, मिले दो बच्चे
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशन में बीती 26दिसम्बर से बाल भिक्षावृत्ति उन मूलन का 15 दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उक्त क्रम सोमवार को जनपद में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सार्वजनिक चैराहों, सिनेमाघरों, शॉपिंग मॉल आदि स्थानों एवं विभिन्न मंदिरों मस्जिदों के आसपास बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किया गया एवं बाल भिक्षावृत्ति करते हुए बच्चों की तलाश की गई। थाना कोतवाली नगर बाराबंकी क्षेेत्र अंतर्गत विशाल मेगा मार्ट के पास से दो बच्चे मिले। भिक्षावृत्ति करते हुए पाए गए जिनका रेस्क्यू किए गया। बच्चों का मेडिकल परीक्षण कराकर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया बाल कल्याण समिति द्वारा बच्चों को उनके माता-पिता व अभिभावकों को भविष्य में पुनः भिक्षावृत्तिवृत्ति न कराने हेतु सख्त हिदायत देकर बालकों को उनके सुपुर्द किया गया। अभियान में प्रभारी एएचटीयू एसजेपीयू शमानाज सिद्दीकी, कां. मुनीर खान, कां. गीता शर्मा, चाइल्ड लाइन काउंसलर अमृता शर्मा, अनिल यादव, मनीष सिंह, अमित कुमार आदि शामिल रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

