समाजवादी शिक्षक सभा की मासिक बैठक सम्पन्न

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। समाजवादी शिक्षक सभा, बाराबंकी की मासिक बैठक समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय निकट छाया चैराहा पर जिलाध्यक्ष अमित यादव की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मानसी यादव के संचालन में सम्पन्न हुई। जिसमें एमएलसी चुनाव की समीक्षा, संगठन विस्तार और 2022 विधानसभा चुनाव पर गहन मंथन किया गया। बैठक में नव नियुक्त राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, समाजवादी शिक्षक सभा विजय प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य, सिटी इंटर कॉलेज का शिक्षकों द्वारा स्वागत किया गया। अपने सम्बोधन में उन्होंने 2022विधानसभा चुनाव में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला, बैठक में ही शिक्षक सभा के जिला सचिव डॉ शरद वर्मा की कार्यशैली,संगठन के प्रति सक्रियता को देखते हुए जिलाध्यक्ष अमित यादव जी ने उन्हें जिला महासचिव पद पर प्रोन्नति देने का प्रस्ताव रखा जिसे सभी शिक्षकों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया,सदर विधानसभा अध्यक्ष पद पर अनिल यादव जी को मनोनीत किया गया,बैठक में समाजवादी पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष हिमांशु यादव,पार्टी कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, शिक्षक सभा के जिला उपाध्यक्ष गण जिला जनाब शमशाद अली,रामविलास वर्मा,अमरेश यादव,जिलासचिव गण महेश कनौजिया, जनाब फैजानुर्रहमान साहब, शिक्षक नेता रामराज यादव कटका,शिक्षक नेता संजय,विधानसभा उपाध्यक्ष शिवम तिवारी,विधानसभा अध्यक्ष गण प्रदीप यादव दरियाबाद,मनीष वर्मा कुर्सी,लाल सिंह वर्मा, जैदपुर,आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!