बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अरविन्द चतुर्वेदी के सख्त आदेश पर अपराधियो पर अंकुश लगाने के लिये छापेमारी अभियान चलाने का आदेश दिया है। इसी क्रम में दो अलग अलग कोतवाली क्षेत्रो में बड़े पैमाने पर जुआ अड्डो पर छापा मारकर पुलिस ने 13 जुवारियो को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 7 हजार 50 रुपये बरामद किया है। पुलिस ने सभी जुवारियो को जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक आर एस गौतम व क्षेत्राधिकारी सीमा यादव के नेतृत्व मे नगर कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह नेतृत्व मे सिटी चैकी प्रभारी अमित कुमार मिश्रा हेड कांस्टेबल राजेंद्र यादव, सौरभ सिंह, अश्वनी सिंह, अजय कुमार के साथ बीती रात लगभग 10 बजे सट्टीबाजार में अचानक छापा मारा पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे लेकिन पुलिस ने मो जुनैद, इरशाद निवासीगण सट्टीबाजार और दिलदार राइन, मुशीर अहमद राइन निवासीगण बारादरी को धर दबौचा पुलिस ने इन लोगो के पास से 1180 रुपये बरामद किया है। वही थाना कुर्सी मे क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र कुमार व थाना प्रभारी शशिकान्त कुमार के नेतृत्व मे उप निरक्षक शैलेन्द्र कुमार आजाद कांस्टेबल अमित कुमार, अभिषेक सिंह, बंटी कुमार, योगेन्द्र सिंह, जुबेर आलम, इकबाल अली, राघेवेन्द्र प्रताप सिंह योगेन्द्र यादव के साथ मुखबिर की सुचना पर ग्राम अमरसण्डा के एक स्कूल में दबिश दी जिसमे जुआ खेलते समय 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया यहाँ भी पुलिस ने 5 हजार 8 सो 70 रूपए बरामद किया है। बताते चले की कुर्सी क्षेत्र में आये दिन जुआ का फड़ लगता है जिसमे लाखो रुपये का जुआ खेला जाता है। ये सब क्षेत्र की पुलिस की देख रेख में होता है। लेकिन एसपी ने सभी पर पानी फेरते हुवे अपराधियो पर लगाम लगाने के आदेश दिया है। फिलहाल पुलिस ने सभी 13 जुवारियो को जेल भेज दिया है और बरामद किये गये 7050 रूपए को जब्त कर लिया है।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

