तीन व्यक्ति का शांति भंग की आशंका में चालान

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)मवई पुलिस ने तीन लोगों को शांति भंग की आशंका में चालान किया।
ग्राम लोधौरा में नरेंद्र बहादुर सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह तथा जगन्नाथ सिंह पुत्र शीतला बख्श सिंहःके बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया।सूचना पाकर सैदपुर चौकी इंचार्ज विनय कुमार यादव पुलिस फोर्स के साथ पहुंच कर दोनों पक्षों को गिरफ्तार कर लिया।इसी प्रकार ग्राम सुनबा के अंशुमान सिंह को धमकी देने के आरोप में चौकी इंचार्ज विनय कुमार यादव ने डाक्टर संतोष विश्वास को गिरफ्तार कर लिया।चौकी इंचार्ज ने बताया कि तीनों को शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया।

Don`t copy text!