असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार।

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

एटा अलीगंज ~ अवैध शस्त्र बरामदगी के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध असलहा कारतूस की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री अजय कुमार के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक तमंचा 315 बोर दो जिंदा कारतूस 315 के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

घटनाक्रमानुसार दिनाँक 05.01.2021 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर शातिर अपराधी अरविन्द को उसी के ट्यूबवेल ग्राम सदेरा से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना अलीगंज पर मु0अ0स- 08/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता1- अरविन्द पुत्र फुलवारी निवासी सदेरा थाना अलीगंज एटा।

 

Don`t copy text!