ग्राम नगला गुमानी में हुई युवक की हत्या की घटना का मुख्य अभियुक्त 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा 6 जनवरी की शाम को गांव नगला गुमानी में

पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही केशपाल आदि 5 अन्य लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की, इसी दौरान केशपाल जाटव ने रामपाल जाटव नाम के व्यक्ति के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर थाना जैथरा पुलिस ने तत्काल कई आपराधिक धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया जिसके बाद 12 घंटे के अंदर ही 07 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे मुख्य आरोपी केशपाल पुत्र ज्ञानी निवासी नगला गुमानी को मूसेपुरा मोड़ के पास से समय करीब 05 बजे घटना में प्रयुक्त एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस एक खोखा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया तथा घटना में फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

Don`t copy text!