एक शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
एटा। एसएसपी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार सिंह के नेतृत्व में थाना बागवाला पुलिस द्वारा 06 जनवरी को रामनगर पुलिया के पास से एक शातिर अभियुक्त सरविन्द पुत्र सुनहरीलाल निवासी ग्राम रामनगर बरौली थाना बागवाला को एक तमंचा पांच कारतूस जिंदा व एक खोखा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है।
चोरी की घटना को अंजाम देने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी बरामद
एटा। थाना जलेसर क्षेत्र के वीर नगर नारऊ में एक जनवरी की रात्रि को तीन चोरों द्वारा घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया घर के मालिक के जाग जाने पर दो चोर मौके से फरार हो गए तथा एक चोर अंकित को मौके पर ही पकड़ लिया था। जलेसर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गिलोला मोड़ के पास से एक शातिर अभियुक्त उमराव को चोरी किये हुए 950 रुपये सहित गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि चोरी किए गए रुपयों में से यही रुपए शेष बचे हैं।
चैकिंग के दौरान एक शातिर जिला बदर अपराधी अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जिलाबदर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर हनुमान मंदिर के पास से जिलाबदर चल रहे एक शातिर अभियुक्त राजा उर्फ आतिफ पुत्र आरिफ निवासी मौ० शीशग्रान कोगिरफ्तार किया गया है। तलाशी लेने पर अभियुक्त राजा उर्फ आतिफ के कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है।

