हैदरगढ़ बाराबंकी। क्षेत्र के बीजापुर ग्राउंड में शुक्रवार को हैदरगढ की टाइगर क्लब टीम बीजापुर व लखनऊ के सरोजनीनगर क्लब टीम के बीच फुटबॉल मैच खेला गया। दोनों टीमों के बीच खेला गया शनिवार का मुकाबला कांटे का रहा और अंततः मैच बराबरी पर छूटा। इससे पहले मैच का उद्घाटन चित्रकूट के महंत रहे व पूर्व प्रधान कोठी ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने फीता काटकर किया। फिर इसके बाद बाद खिलाड़ियों का परिचय पूछकर सभी का हौसला अफजाई किया। श्री शुक्ला ने कहा कि फुटबॉल मैच लोकप्रिय खेल है ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहना चाहिए, जिससे कि प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिल सके। वहीं दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली एक दूसरे टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके चलते मैच बेनतीजा रहा और मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। इस दौरान आयोजनकर्ता समाजसेवी भवानी प्रसाद पाठक, एडवोकेट व प्रधान प्रतिनिधि गोविंद पाठक, ग्राम विकास अधिकारी दिनेश कुमार पटेल, व्यायाम शिक्षक राजेंद्र पांडेय, निवर्तमान प्रधान बीजापुर रजना कुरील, सूरज गुप्ता, रवि पाठक, विपिन सिंह, महादेव पाठक व तेज कुमार रावत आदि मौजूद रहे।
सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

