पेड़ से लकड़ी तोड़ रहे बुजुर्ग की ऊपर से लकड़ी गिरने से दर्दनाक मौत पटरंगा थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में हुआ हादसा
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में शनिवार की दोपहर लगभग दो बजे उसी गांव निवासी मोहम्मद कय्यूम उम्र 60 वर्ष लग्गी में हंसिया बांध कर पेड़ से सूखी लकड़ियों को तोड़ने के लिए गांव के बाहर बाग में गये थे।थोड़ी लकड़ी तोड़ी थी उसके बाद एक सुखी मोटी साखा को हसिये में फंसा कर खीचने लगे और वह लकड़ी टूट गई भागने का प्रयास किया लेकिन सफल नही हो सके।बुज़ुर्ग उसी के नीचे दब कर गम्भीर रूप से घायल हो गए।आस पास के लोगों ने घटना की सूचना घर वालों को दी गई जो आनन फानन में निजी वाहन से मवई चौराहा पर एक निजी अस्पताल में ले गए वहां मौजूद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
इस बावत पटरंगा थाना प्रभारी रामकिशन राणा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अगर परिजन पीएम करवाने के लिए सूचना देंगे तो हम पीएम करवा देंगे।

