स्वामी विवेकानंद जी के जयंती(राष्ट्रीय युवा दिवस)के अवसर पर आयोजित समारोह का उद्घाटन किया

बलरामपुर मे आज 12 जनवरी को विधानसभा क्षेत्र बलरामपुर सदर के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद जी के जयंती(राष्ट्रीय युवा दिवस)के अवसर पर आयोजित राम अवध इंटर कालेज(रेडवलिया छपिया पेहर)में दौड़ प्रतियोगिता का फीता काटकर उद् घाटन करते हुये व मौजूद जनसभा को संबोधित किया। भाजपा कार्यालय अटल भवन तुलसीपार्क बलरामपुर में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा उद्यमी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि मा०विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर जी के साथ बलरामपुर के विभिन्न युवा उद्यमियों को सम्मानित किया गया।
अग्रवाल भवन बलरामपुर में युथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया इकाई तुलसीपुर द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का फीता काटकर उद् घाटन कर रक्तदानियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। !उक्त अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री(अवध क्षेत्र) चन्द्र प्रकाश सिंह जी,वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष डॉ०अजय सिंह पिंकू जी,जिला महामंत्री श्री वरुण सिंह मोनू जी,जिला मंत्री श्री बृजेन्द्र तिवारी जी,जिला महामंत्री वंदना पासवान जी,भाजपा नेत्री मंजू तिवारी,मण्डल अध्यक्ष गुमड़ी राम निवास वर्मा,चेयरमैन समाजसेवी आलोक अग्रवाल सहित अन्य सम्मानित पदाधिकारी व देवतुल्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Don`t copy text!