किसानों के सम्मान में तिरंगा यात्रा 20 जनवरी को: आशु चैधरी -प्रदेश प्रभारी ने भारी संख्या में किसानों के पहुंचें की अपील
अपराध ब्यूरो-एसएम न्यूज 24 टाइम्स
-प्रशासन के हाथ-पावं फूले, खुफिया विभाग अलर्ट
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के प्रदेश प्रभारी कु0 उदेन्दु सिंह पटेल उर्फ आशू चैधरी आगामी 20 जनवरी को शहर के मेजर टंकी से नाका सतरिख, बाराबंकी तक कृषि अध्यादेश के खिलाफ किसानों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन करने जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान यूनियन संगठन सरकार द्वारा किये जा रहे उपेक्षापूर्ण कार्य से काफी उग्र व आन्दोलित हंै। इसीक्रम में जनपद बाराबंकी के किसानों के मसीहा आशू चैधरी ने आगामी 20 जनवरी को तिरंगा यात्रा निकालकर सरकार से किसान हित के लिए सोंचने को मजबूर करेंगे तथा सरकार को आगाह करेंगे कि वह जो कानून अडानी व अम्बानी के हित में बना रही है उससे आम किसान भूखों मरने की कगार पर पहुंच जायेगा। वही दूसरी ओर सरकार द्वारा अभी तक किसानों के साथ की गई कई वार्ता सफल नहीं हो पा रही है, जिससे आन्दोलन कुछ समय बाद विशाल रूप धारण कर लेगा। यदि समय रहते सरकार न चेती तो किसान सरकार की हठधर्मिता की हवा निकाल देगा।
मालूम हो कि भारत देश लगभग 70 प्रतिशत कृषि आधारित देश है, किन्तु सरकार किसान की समस्याओं को न ध्यान में रखते हुए मात्र 2 प्रतिशत लोगों को ध्यान में रखकर उनको सीधे लाभ पहुंचाने के लिए तरह-तरह का प्रोप्रोगडा कर रही है। जिससे गरीब किसान आन्दोलन की ओर अग्रसर हो रहा है जो देशहित के लिए चिंता का विषय है। जनपद में लगभग सभी क्रय केन्द्रों पर दलालों का बोलबाला है, प्रभारी सिर्फ पहुंच व पैसों वालों व व्यपारियांे के धान क्रय करते हैं। आम किसान को आज-कल करके परिक्रमा करवाई जाती है। जनपद के किसानों की समस्याओं को देखकर दुखी व आहत होकर हम किसान लोग सड़कों पर उतरकर तिरंगा यात्रा निकालेंगे ताकि सरकार किसानों की ओर ध्यान दें। प्रदेश प्रभारी ने सभी किसान भाईयों से तिरंगा यात्रा में पहुंचने की अपील की है।

