गरीबों का शौचालय खा गये ग्राम पंचायत अधिकारी -सीडीओ ने दिया मुकदमा दर्ज करने का आदेश। -मामला ग्राम फत्तापुरवा कलां, ब्लाक पूरेडलई, बाराबंकी का

अपराध ब्यूरो-एसएम न्यूज 24 टाइम्स

बाराबंकी। सरकार की मंशा को चूना लगा रहे हैं कर्मचारी। मामला चर्चा में आने पर जिला प्रशासन में हड़कम्प। एक तरफ सरकार स्वच्छ भारत योजना चलाकर घर-घर शौचालय बनवा रही है तो वही दूसरी ओर ग्राम फत्तापुर कला के ग्राम पंचायत अधिकारी गरीबों का शौचालय ही खा गये हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत फत्तापुर कला विकास खण्ड पूरे डलई के पूर्व सचिव विवेक कुमार (ग्राम पंचायत अधिकारी) के विरूद्ध मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिनांक 08.01.2021 को प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत करने हेतु थाना टिकैतनगर, जनपद बाराबंकी को आदेशित किया गया था जिसमें दो लाख चार हजार रूपये 31 व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हेतु धनराशि खाते से आहरित की गई किन्तु न तो कोई निर्माण कराया गया और न ही लाभार्थियों को रूपया दिया गया। पूर्व सचिव विवेक कुमार को जब कारण बताओ नोटिस जारी हुई तो न तो वह कारण बताया बल्कि अपना मोबाइल ही बंद कर लिया। पूर्व सचिव ने कागजों में हेराफेरी व कूटरचना करके सरकार का लाखों रूपया हड़प कर लिया है। मामले खुलते ही मुख्य विकास अधिकारी ने उक्त आरोपी पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश जारी किया है।  अपराध ब्यूरो-एसएम न्यूज 24 टाइम्स

Don`t copy text!