भाकियू ने किया पैदल मार्च, किया प्रदर्शन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। भाकियू के राष्ट्रीय आह्वान पर कृषि कानूनो के खिलाफ सोमवार को किसानों बिलों की प्रतियां जलाए जाने के ऐलान पर सुबह से ही प्रशाशनिक अफसर व पुलिस बल मुस्तैद दिखा। प्रतियां जलाने का निश्चित स्थान छाया चैराहा पर दोपहर को जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता एकत्र हुए और प्रदर्शन करने लगे। पहले से मौके पर मौजूद एसडीएम, सीओ सहित तमाम पुलिस फोर्स से काफी गहमा गहमी के बीच किसानो को प्रतियां नहीं जलाने दी। किसान नेताओ ने भाजपा सरकार को अंग्रेजो की संज्ञा देते हुए जमकर भड़ास निकाली और लोकतंत्र के लिए खतरा बताया। भारतीय किसान यूनियन ‘टिकैत‘ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर बुधवार को जिले के छाया चैराहे पर कृषि कानूनो की प्रतियां जलाने का ऐलान किया गया था।इसकी जानकारी मिलते ही पूरा जिला प्रशासन रात से ही एलर्ट था। बुधवार की सुबह से ही एसडीएम नवाबगंज और सीओ सिटी ने भाकियू के छाया स्थित कार्यालय पर तमाम पुलिस फोर्स सहित डेरा डाल दिया था। बावजूद इसके दोपहर तक सैकड़ो कार्यकर्ता कार्यालय पर जमा हो गए। जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल व हरिनाम सिंह वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए कार्यालय से कानून विरोधी नारे लगाते हुए अपने निश्चित स्थान पर बढ़ने लगे। छाया चैराहा पहुंचते ही एसडीएम अभय पांडे, सीओ सीमा यादव ने पुलिस बल के साथ किसानों के सामने आ गए और आगे न बढ़ने की अपील की जिसपर किसान नेताओ और अफसरों में काफी देर तक गहमा गहमी होती रही। इसी बीच कार्यकर्ताओ ने जैसे किसान कानून की प्रतियां जलाने की कोशिश की तभी पहले से एलर्ट पुलिस ने प्रतियां लपककर छीन लीं। इसपर गुस्साए प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाम सिंह ने भाजपा सरकार को अंग्रेजी हुकूमत से भी बदतर बताया और कहा कि देश का पेट भरने वाले किसान को आज विरोध भी नही करने दिया जा रहा। राम किशोर पटेल ने कहा कि इतिहास गवाह है जब जब अहंकार और अन्याय की अति हुई है उसका अंत हुआ है।सरकार किसानों से लुका छिपी का खेल न खेले,उसको कृषि कानूनो को वापस लेना ही होगा।यदि ऐसा नही हुआ तो उत्तर प्रदेश में भी जगह जगह आंदोलन की शुरुवात होगी। आज इस कार्यक्रम में जिला संरक्षक उत्तम सिंह,उपाध्यक्ष अनुपम वर्मा,दिनेश वर्मा, मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा ‘रिन्कू‘ राधेलाल, गिरीश चन्द, रामानंद, भगौती प्रसाद, राम सेवक रावत, रईस अहमद, संजय रस्तोगी, ओम प्रकाश, शिव नरायन सिंह, पप्पू वर्मा आदि तमाम लोग मौजूद थे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

