उत्सव के माहौल मे कोरोना 19 की वैक्सीन का हुआ टीका करण
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व जगदम्बा श्रीवास्तव की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रूदौली में शनिवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम सम्बोधन के बाद उत्सव के माहौल मे कोरोना 19 की वैक्सीन का टीका करण सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर शुरू कर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व पुलिस टीम की मौजूदगी मे 100 लोगो का टीकाकरण किया गया।सबसे पहला टीका 10 बजकर 40 मिनट पर स्वास्थ्य कर्मी अनिल कुमार को लगाया गया इसके बाद उसे निगरानी कक्ष मे ले जाया गया और 30 मिनट टीका के प्रभाव का परीक्षण कर उसे बाहर किया गया इसी तरीके यह अभियान पूरे दिन चलता रहा।
सीएचसी अधीक्षक रुदौली डॉ प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि चिकित्सक डॉ0 मो आलम व स्टाफ के लोग इमरजन्सी कक्ष मे मौजूद रहे और टीका करण कराने वालो की हर गति विधियो को वाच करते रहे।दूसरे नंबर पर ब्लाक कोआर्डिनेटर किशोर दिलीप कुमार ने टीका करण करवाया इसी के बाद सीएचसी रुदौली मे तैनात डॉ0 फहीम व डॉ0 अंजू जायसवाल ने भी टीका करण करवाया।उन्होने बताया कि जिन्होने आज कोरोना वैक्सीन के टीके लगवाये है उन्हे 28 दिन बाद फिर दूसरा टीका लगेगा।

