तहसीलदार के कार्य व्यवहार से पीड़ित अधिवक्ताओ ने किया न्यायिक कार्यो का बहिष्कार
अब्दुल जब्बार एडवोकेट
भेलसर(अयोध्या)तहसील रूदौली के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के कार्य व्यवहार व भरष्टाचार से क्षुब्ध होकर आरपार की लड़ाई का मन बना लिया है।शनिवार को हुई कार्यकारिणी की बैठक में बार एसोसिएशन ने 18 जनवरी से 25 जनवरी तक सभी न्यायालय के न्यायिक कार्यों से बहिष्कार का निर्णय लिया है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद द्वेदी व महामंत्री वेद तिवारी ने संयुक्त रूप से बताया कि तहसीलदार रूदौली प्रज्ञा सिंह के कार्य व्यवहार व भरष्टाचार से अधिवक्ता काफी पीड़ित हैं।बार बार मौखिक व लिखित रूप से अवगत कराने के बाद भी तहसीलदार के कार्य व्यवहार व भरष्टाचार में कोई सुधार नहीं हुआ है।तहसीलदार के कार्य व्यवहार व भरष्टाचार को लेकर अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश है।उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में 18 जनवरी से 25 जनवरी तक तहसील रूदौली के सभी न्यायालय के न्यायिक कार्यों का बहिष्कार रहेगा।बताया कि इस दौरान सभी अधिवक्तागण के तहसीलदार के न्यायालय व चैंबर में आने जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।यदि एक सप्ताह में तहसीलदार के कार्य व्यवहार व भरष्टाचार में कोई सुधार न हुआ तो 27 जनवरी से अनिश्चित कालीन धरना होगा।मीटिंग में राम प्रगट,राम तीरथ,दिलीप कुमार सिंह,रामेश्वर पिंटू,बालेन्द्र सिंह,रविन्द्रनाथ तिवारी,नन्द किशोर यादव व गुंजीत कुमार सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

