खिचड़ी भोज में सांसद ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

निंदूरा बाराबंकी। थाना बड्डूपुर स्थित प्रसिद्ध प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर के परिसर में शनिवार भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। खिचड़ी भोज में मुख्य अतिथि सांसद उपेंद्र रावत सहित क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने अपने उनमोधन में केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताते हुए। गांव के गरीब किसान, नौजवान सब के लिए समर्पित है। किसानों के हक के लिए संचालित की जा रही योजनाएं जैसे किसान सम्मान निधि हो या फिर गरीबों को आयुष्मान कार्ड, उज्जवला योजना गांव में 18 घंटे बिजली , प्रधान मंत्री आवास के साथ सभी मूल भूत सुविधाएं दी जा रही है। सांसद ने कहा कि आज भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने को अग्रेषित ह्रैं। कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रदीप रावत ने किया। आयोजक ओम प्रकाश प्रजापति ने किया। इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी उपाध्यक्ष डीएम सिंह, सुशील रावत, सुशील कुमार, राम सेवक, दिलीप वर्मा, अनुज रावत, रामचंद्र वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, विनय रावत, मिथिलेश कुमार वर्मा, सुनील रावत आदि लोग मौजूद रहे।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!