नही थम रहे तीन तलाक के मामले, दो पीड़िता पहुंची थाने
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8004283330
त्रिलोकपुर बाराबंकी। मोदी की तीन तलाक को लेकर बिल पास होने के बावजूद तीन तलाक खत्म होने का नाम नहीं ले रही है जनपद में लगातार तलाक की लाइन लगी हुई है। पुलिस प्रशासन तलाक देने वालों के खिलाफ कोई कार्यवाही करने से कतरा रही है। वही थाना जहांगीराबाद मे मामूली बात पर दो अलग स्थानों से ट्रिपल तलाक के मामले सामने आए हैं। विवाहिताएं कार्यवाही के लिए थाने के चक्कर लगा रही है। पहला मामला थाना जहाँगीराबाद इलाके के ग्राम दतौली का है। यहां के निवासी कलीम पुत्र फखरुद्दीन की पत्नी फरीदा बानो अपने बुजुर्ग पिता हाजी जमील निवासी रामपुर के साथ थाना पहुच कर तहरीर दी जिसमे बताया की घर की मामूली बातों को लेकर उसे कई महीनों से टार्चर किया जा रहा था । उसी के फलस्वरूप अब तीन तलाक देकर घर उजाड़ डाला बताया की उसकी 13 साल की बेटी है। दूसरा मामला इसी थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवा निवासी मो. आरिफ की पत्नी नसरीन बानो अपने पिता इसराक निवासी नंदना कला थाना फतेहपुर के साथ थाने पहुच कर तहरीर दी। बताया कि कम दहेज के ताने मारकर उसका जीना मुहाल कर डाला पति की मांग पूरी न होने पर 15 जनवरी को तीन तलाक दे दिया । तलाक पीड़िता ने बताया की उसकी गोदी में दो मासूम बच्चे है पहली चार साल की बेटी दोसरा 1 साल का बेटा है।
भटक रही तलाक पीड़िताएं
त्रिलोकपुर बाराबंकी। तलाक पीड़िता फरीदा बानो ने बताया कि 27 दिसम्बर 020 को उसके पति ने तीन तलाक बोलकर घर से भगा दिया उसके बाद से अपने बुजुर्ग पिता के साथ 3 बार थाने पहुच कर न्याय की गुहार लगाई शनिवार को पुलिस कप्तान से मिलकर आप बीती सुनाई। दूसरी तलाक पीड़िता नसरीन बानो के मुताबिक शिकायत के बाद पति को पुलिस थाने पकड़ लायी लेकिन कार्यवाही नही हो पाई।
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8004283330

