आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। विकासखंड हैदरगढ़ की ग्राम पंचायत द्वारा के निंदुरी टिकुरी तथा मल्लाहन पुरवा गांवों को नगर पंचायत सुबेहा में जोड़े जाने की सूचना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों को सूचना मिली कि नगर पंचायत सुबेहा का सीमा विस्तार कर थलवारा ग्राम पंचायत के निंदुरी टिकुरी तथा मल्लाहन पुरवा को इसमें शामिल किया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलते हैं ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सीमा विस्तार का विरोध करने लगे। विरोध कर रहे लोगों को कहना है कि यहां 70 से 80 फीसदी कृषि योग्य भूमि है। इसमें से करीब 30 से 35 यदि जमीन उबड़ खाबड़ है जिससे कृषि कार्य भी आसानी से नहीं हो पा रहा है। तीनों गांव गोमती नदी के किनारे होने के कारण प्रत्येक वर्ष फसल नदी के पानी में डूब जाती है। ऐसी स्थिति में ग्रामीण नगर पंचायत का विभिन्न कर कैसे चुकाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि इन तीनों गांवों को ग्राम पंचायत थलवारा में ही रखा जाए। नगर पंचायत में शामिल किए जाने पर इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस प्रदर्शन के दौरान केशर बक्स यादव, राजेंद्र यादव, बाबादीन, बैजू, राम सूरत, संभु, राम आधार सहित गांव के सैकड़ो पुरुष व महिलाएं मौजूद रही।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

