बहराइच 17 जनवरी। प्रोबेशन कार्यालय व डीएसडब्ल्यूएस (कैरीटास इण्डिया) के संयुक्त तत्वाधान में विकास खण्ड मिहींपुरवा के ग्राम पंचायत घुमनाभारू में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत शनिवार को ग्राम पंचायत स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के बारे में जागरूक करने के साथ विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी। बालिकाओं को सुरक्षा से सम्बन्धित टोल फ्री नं. 1090, 1098, 181, 112, 102 एवं 108 की भी जानकारी दी गयी। इस अवसर पर महिला कल्याण अधिकारी रागिनी विश्वकर्मा, संरक्षण अधिकारी शिविका मौर्या, वनस्टाप की सेंटर मैनेजर रचना कटियार, सामाजिक कार्यकर्ता सादिक अली, एक्शन एड से अब्दुल कादिर डीएसडब्ल्यूएस (कैरीटास इण्डिया) से राजेश कुमार, अंकित मिश्रा सहित ग्राम प्रधान, प्रा.वि. के शिक्षक व ग्रामवासी मौजूद रहे।
Related Posts

