पूर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव के समर्थको ने फूल मालाओं और बुके के साथ भव्य स्वागत  

बहराइच समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव का टिकोरा मोड़ तिराहे पर नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन हाजी रेहान खां आढ़ती ने  सभासदों व अपने सैकड़ों समर्थको के साथ फूल मालाओं और बुके के साथ भव्य स्वागत किया
लखनऊ से बाय रोड बहराइच होते हुवे श्रावस्ती सपा के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के समापन में जा रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव के बहराइच आगमन की सूचना मिलते ही सैकड़ो पार्टी समर्थक टिकोरा मोड़ पर नगर पालिका परिषद चेयरपर्सन रुबीना रेहान के प्रतिनिधि व पूर्व चेयरमैन हाजी रेहान खां आढ़ती के नेतृत्व में फूल मालाओं के साथ वहां मौजूद थे रेहान खां के साथ दर्जनों की संख्या में पालिका सभासद भी थे लखनऊ से बाय कार बहराइच आते समय टिकोरा मोड़ पर झण्डे व फूल मालाओं के साथ भारी संख्या में सड़क के दोनों ओर कार्यकर्ताओं को खड़ा देख पूर्व मुख्यमन्त्री का काफिला रुक गया और कार से बाहर अखिलेश यादव को निकलते देख कार्यकर्ता उत्साह से भर गये और गगन भेदी नारों के साथ पूर्व चेयरमैन व समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया अखिलेश यादव ने पूर्व चेयरमैन से हाथ मिलाते हुवे बुके व माला स्वीकार करते हुवे उनका हाल चाल पूछा। टिकोरा मोड़ पर पार्टी के युवा नेता राजन त्रिवेदी भी मौजूद थे।
पूर्व चेयरमैन हाजी रेहान के साथ सभासद सज्जन ख़ान  राजू श्रीवास्तव आफताब खां राजू  के के सक्सेना योगी राजकुमार त्रिवेदी आलोक शुक्ला एडवोकेट लकी अज़हर हामिद रज़ा खां शेबा इकबाल नसरुद्दीन मो0 इकबाल खां डी के अन्सारी मिज्जन खां निहाल शबनम सहारा व सैकड़ो की संख्या में अन्य लोग

Don`t copy text!