सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिलने होटल प्लेटिनम पहुंचे भिनगा विधायक ने जिले की राजनीति में भूचाल ला दिया

सद्दाम हुसैन संवाददाता जिला श्रावस्ती 8957560330

श्रावस्ती। श्रावस्ती में चल रहे तीन दिवसीय समाजवादी कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पहुंचते हीं, जिले के भिनगा विधान सभा सीट से बसपा के टिकट पर जीत कर विधायक बने असलम राईनी भी अपने भारी समर्थकों के साथ (असलम राईनी – अखिलेश यादव जिन्दाबाद) नारों के साथ सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिलने होटल प्लेटिनम पहुंच गए। असलम राईनी के होटल प्लेटिनम पहुंचते हीं जिले की राजनीति में भूचाल आ गया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए असलम राईनी ने बसपा पार्टी के कद्दावर नेता सतीश चन्द्र मिश्रा पर बड़ा हमला बोला तो वहीं अखिलेश यादव को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया। हालांकि इस दौरान उनकी गाड़ी में किसी भी पार्टी का झण्डा नहीं लगा हुआ था। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होने कहा कि ये जनपद श्रावस्ती है और मै जनपद श्रावस्ती का विधायक हूं। श्रावस्ती में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी आये हुए हैं। मै उनका स्वागत करने आया हूं। मै बहन मायावती जी को छोड़ चुका हूं। जबतक उनके साथ सतीश मिश्रा हैं और वो उनको बर्बाद कर देंगे, तब उनसे मिलूंगा। हालांकि उन्होने सपा की सदस्यता लेने पर मुकर गए और कहा कि श्रावस्ती में जब भी कोई राष्ट्रीय नेता आता है, तो मै उनके स्वागत के लिए जाता है। असलम राईनी ने यह भी कहा कि यदि मै अभी किसी पार्टी की सदस्यता लेता हूं तो विधान सभा से हमारा सदस्यता खत्म हो जायेगा। ऐसी स्थिति में किसी के प्रति आस्था रखना कोई गलत नहीं है। कुछ भी हो मगर असलम राईनी का सपा मुखिया से मिलना और उन्हे अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष बताना जिले की राजनीति में भूचाल ला दिया है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो असलम राईनी अभी अपनी कुर्सी बचाने के चक्कर में हीं किसी पार्टी की सदस्यता नहीं ले रहे हैं।

सद्दाम हुसैन संवाददाता जिला श्रावस्ती 8957560330

Don`t copy text!